The Bastar Roots | Chhattisgarh News
जमीनी कहानिया 8 जून 2026 2 मिनट का पठन 8 जून 2026

आड़ावाल की सरपंच जयंती कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर रखा पंचायत विकास का मॉडल

अपडेट किया गया: 8 जून 2026

ग्राम पंचायत आड़ावाल ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

आड़ावाल की सरपंच जयंती कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर रखा पंचायत विकास का मॉडल

जगदलपुर। बस्तर जिले की ग्राम पंचायत आड़ावाल ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन की वीडियो कॉन्फ्रेंस में आड़ावाल की सरपंच जयंती कश्यप ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए पंचायत में किए गए स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के नवाचारों को देश के सामने प्रस्तुत किया।

इस महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C. R. Patil ने की। कार्यक्रम में देश के केवल चार राज्यों—छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश—से एक-एक सरपंच को अपने उत्कृष्ट कार्यों और जमीनी अनुभवों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। छत्तीसगढ़ की ओर से ग्राम पंचायत आड़ावाल की सरपंच Jayanti Kashyap ने प्रतिनिधित्व किया। जयंती कश्यप ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत में स्वच्छता, मॉडल पंचायत निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा ग्रामीण स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए नवाचारों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार जनभागीदारी के माध्यम से पंचायत को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया गया।

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने आड़ावाल पंचायत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के नवाचार देश के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने विशेष रूप से पंचायत द्वारा अपनाए गए स्वच्छता मॉडल और सरपंच जयंती कश्यप की जागरूकता एवं नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, उप सरपंच दिनेश जना, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक, यूनिसेफ प्रतिनिधि, वेस्ट मैनेजमेंट विशेषज्ञ तथा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। आड़ावाल पंचायत की यह उपलब्धि न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। राष्ट्रीय मंच पर पंचायत के कार्यों की सराहना यह दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे सकारात्मक प्रयास अब देशभर के लिए उदाहरण बन रहे हैं।

लेखक

बस्तर संवाददाता

इस लेखक की सभी ख़बरें
बस्तर संवाददाता

और भी पढ़ें