The Bastar Roots | Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ समाचार 29 जून 2026 2 मिनट का पठन 29 जून 2026

CHHATTISGARH NEWS IN HINDI 6 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा

अपडेट किया गया: 29 जून 2026

CHHATTISGARH NEWS IN HINDI  6 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा

छत्तीसगढ़ समाचार (chhattisgarh news in hindi)

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में जल संरक्षण, कैच द रेन अभियान और स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने की अपील की।
  2. राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रदेशभर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई, छूटे बच्चों को अगले दो दिन घर-घर जाकर दवा दी जाएगी।
  3. केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे होने पर 30 जून से 6 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा।
  4. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बस्तर संभाग में मध्यम से भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

प्रमुख समाचार

  1. प्रधानमंत्री ने मन की बात में स्वदेशी रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों, सी-295 विमान, युद्धपोतों और लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल परीक्षण का उल्लेख किया तथा पश्चिम एशिया संकट के दौरान देशवासियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ मन की बात सुनी और इसे जनता व नेतृत्व के बीच सशक्त संवाद का माध्यम बताया।
  3. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विशेष अभियान में छत्तीसगढ़ ने लक्ष्य का 72% पूरा कर देश में पहला स्थान हासिल किया।
  4. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत-2047 के लिए गांवों को विकास की सबसे बड़ी शक्ति बताया।
  5. रायपुर में 3-4 जुलाई को राज्य स्तरीय सहकारी चिंतन शिविर, सहकार मेला और संगोष्ठी का आयोजन होगा।
  6. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में आपातकाल के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया।
  7. भाजपा की डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म बैठक में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के डिजिटल प्रशिक्षण पर बल दिया।
  8. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पेंशनरों के 59 माह के छठवें एवं सातवें वेतन आयोग के एरियर्स भुगतान का रास्ता साफ किया।
  9. पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती का विशेष साक्षात्कार 30 जून सुबह 10 बजे आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित होगा।
  10. सरगुजा के रामगढ़ में 30 जून से दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का आयोजन होगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे।

दुर्घटनाएं

  1. जांजगीर-चांपा के कोरबी में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत।
  2. सक्ती जिले में कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक घायल।
  3. बेमेतरा में कच्ची दीवार गिरने से दो बहनों की मौत, एक महिला घायल।

संक्षिप्त समाचार

  1. राज्यपाल रमेन डेका ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
  2. मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ाई गई। चयनित एम.टेक. (डेटा साइंस एवं एआई) विद्यार्थियों को ₹50,000 प्रतिमाह फेलोशिप और पूरी ट्यूशन फीस राज्य सरकार देगी।


लेखक

बस्तर संवाददाता

इस लेखक की सभी ख़बरें
बस्तर संवाददाता

और भी पढ़ें