The Bastar Roots | Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ समाचार 1 जुलाई 2026 2 मिनट का पठन 1 जुलाई 2026

CHHATTISGARH NEWS IN HINDI किसानों को यूरिया वितरण में बड़ी राहत

अपडेट किया गया: 1 जुलाई 2026

CHHATTISGARH NEWS IN HINDI  किसानों को यूरिया वितरण में बड़ी राहत

1. विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन कल से लागू

1 जुलाई से पूरे देश में नई ग्रामीण रोजगार योजना लागू होगी।

मनरेगा की जगह यह योजना लागू होगी।

प्रत्येक ग्रामीण परिवार को साल में 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी।

समय पर काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान।

सड़क, जल संरक्षण, सिंचाई, वृक्षारोपण और सार्वजनिक परिसंपत्तियों के निर्माण को प्राथमिकता।

2. किसानों को यूरिया वितरण में बड़ी राहत

राज्य सरकार ने सहकारी समितियों से यूरिया वितरण पर लगी 80% सीमा समाप्त की।

पात्र किसानों को अब एकमुश्त यूरिया मिलेगा।

नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

3. 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सूची को अंतिम मंजूरी।

20 खेलों के 156 खिलाड़ियों के नाम शामिल।

सूची सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी जाएगी।

अधिसूचना के बाद सरकारी सेवा में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी।

4. पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून

प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश शुरू।

जुलाई में मानसून और सक्रिय रहने की संभावना।

सरगुजा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, एक बच्ची घायल।

5. पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगा अस्थायी प्रतिबंध खत्म

केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से सभी अस्थायी प्रतिबंध हटाए।

देशभर में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य घोषित।

6. रामगढ़ महोत्सव का समापन, मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समापन समारोह में शामिल हुए।

रामगढ़ विकास के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा।

उदयपुर-डूमरडीह को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की घोषणा।

7. बिलासपुर-उरगा इकोनॉमिक कॉरिडोर पर आवाजाही प्रतिबंधित

भारतमाला परियोजना के तहत निर्माण कार्य जारी।

सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बंद किए गए।

आम नागरिकों और वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित।

8. छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्री सुरक्षित लौटे

अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा।

कुल 813 श्रद्धालुओं ने इस वर्ष हज यात्रा की।

9. रायपुर में समान नागरिक संहिता (UCC) पर परिचर्चा

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के आयोजन में इन्द्रेश कुमार शामिल हुए।

UCC को लेकर जागरूकता बढ़ाने और भ्रांतियां दूर करने की अपील।

10. खेत बचाओ अभियान का समापन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैविक खेती पर जोर दिया।

किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह।

रायपुर जिले में भी किसानों को वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई।

लेखक

बस्तर संवाददाता

इस लेखक की सभी ख़बरें
बस्तर संवाददाता

और भी पढ़ें