The Bastar Roots | Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ समाचार 6 जुलाई 2026 2 मिनट का पठन 6 जुलाई 2026

समग्र शिक्षा और शिक्षा विभाग की प्रतिनियुक्तियां समाप्त

अपडेट किया गया: 6 जुलाई 2026

 समग्र शिक्षा और शिक्षा विभाग की प्रतिनियुक्तियां समाप्त

कोंडागांव। जिले में समग्र शिक्षा एवं शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी मूल पदस्थापना पर वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के तहत कुल 20 अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें तत्काल अपने मूल संस्थानों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह निर्णय 25 जून 2026 को रायपुर में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक तथा 1 जुलाई 2026 को आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन में लागू किया गया है।

समग्र शिक्षा कार्यालय से 14 अधिकारी-कर्मचारी लौटे

जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विकासखंडों में पदस्थ 14 अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें उनकी मूल पदस्थापना पर भेजा गया है। इनमें व्याख्याता, प्रधानपाठक, शिक्षक और सहायक शिक्षक एलबी शामिल हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 6 कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने भी अलग आदेश जारी करते हुए 6 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनकी मूल संस्थाओं में वापस भेज दिया है। इनमें प्राचार्य और शिक्षक वर्ग के कर्मचारी शामिल हैं।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति स्थल से कार्यमुक्त होकर तत्काल अपनी मूल पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है। इससे स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी और विद्यार्थियों को नियमित शैक्षणिक व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

विभाग के अनुसार, समीक्षा बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुरूप यह कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यालयों में मानव संसाधन का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

लेखक

बस्तर संवाददाता

इस लेखक की सभी ख़बरें
बस्तर संवाददाता

और भी पढ़ें