The Bastar Roots | Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ समाचार 19 जून 2026 2 मिनट का पठन 19 जून 2026

बस्तर क्लब में तैयार हो रहा बॉक्स क्रिकेट मैदान

अपडेट किया गया: 19 जून 2026

बस्तर क्लब में तैयार हो रहा बॉक्स क्रिकेट मैदान

शहर के सार्वजनिक स्थलों को अधिक सुविधायुक्त और आकर्षक बनाने की दिशा में नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। भगत सिंह वार्ड स्थित उद्यान परिसर का महापौर, सभापति और आयुक्त ने निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उद्यान में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा और सौंदर्याकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भंगाराम चौक स्थित उद्यान में स्थापित सोलर लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं मंदिर समिति की ओर से बाथरूम निर्माण की मांग भी रखी गई। इसी परिसर में शासन की योजना के तहत सियान सदन का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी सुविधा केंद्र साबित होगा।

उद्यान को मिलेगा नया स्वरूप

नगर निगम द्वारा उद्यान को स्वच्छ, सुरक्षित और जनसुविधाओं से युक्त बनाने के लिए कई विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बैठने की अतिरिक्त सुविधाएं, हरित वातावरण का विस्तार और मार्गों का उन्नयन शामिल है।

अधिकारियों ने कहा कि उद्यान को ऐसा स्वरूप दिया जाएगा, जहां नागरिक सुबह-शाम आरामदायक वातावरण में समय व्यतीत कर सकें।

बस्तर क्लब में बन रहा बॉक्स क्रिकेट मैदान

निरीक्षण के दौरान उद्यान के समीप स्थित बस्तर क्लब में निर्माणाधीन बॉक्स क्रिकेट मैदान का भी जायजा लिया गया। यह सुविधा युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए एक नया आकर्षण बनेगी।

महापौर ने कहा कि शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार और सार्वजनिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे नागरिकों को बेहतर मनोरंजन और खेल अवसर उपलब्ध होंगे।

जल्द शुरू होंगे विकास कार्य

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौंदर्याकरण और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को शीघ्र शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर के निवासियों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य निर्मल पानिग्राही, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, इंजीनियर दीपांशु देवांगन, प्रवीण पोयम, अशोक कुमार पांडे एवं चेरपा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक

बस्तर संवाददाता

इस लेखक की सभी ख़बरें
बस्तर संवाददाता

और भी पढ़ें